
समोदा इलाके में अफीम की खेती पकड़े जाने के बाद क्षेत्र में अवैध कब्जे का निरीक्षण और सीमांकन के लिए कलेक्टर के आदेश पर 7 अधिकारियों की टीम बनाई गई थी, टीम को 7 दिनों में यानी 15 मार्च तक अवैध अतिक्रमण चिन्हित करके रिपोर्ट एसडीएम को सौंपने निर्देश दिया गया था, लेकिन टीम ने अब तक रिपोर्ट जमा नहीं की है।
समोदा इलाके में अफीम कांड के आरोपी विनायक ताम्रकार पर सौ एकड़ से ज्यादा सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा था। ग्रामीणों ने विनायक के साथ अन्य लोगों के भी अवैध कब्जे को लेकर शिकायत की है। इस पर कलेक्टर अभिजीत िसंह ने जांच व कार्रवाई का निर्देश दिया था।
वहीं विनायक के भाई ब्रिजेश के अवैध कब्जे पर 10 मार्च को बुलडोजर चलाया गया था। अतिरिक्त तहसीलदार ने उसे मौके पर पड़े सामान को हटाने 17 मार्च तक का समय दिया था। अब बेदखली की कार्रवाई की की जा सकती है।
एसडीएम हरवंश सिंह मिरी ने बताया कि अवैध कब्जे को लेकर 7 सदस्यों की टीम बनाई गई है। टीम ने अभी रिपोर्ट जमा नहीं की है। इस वजह विनायक की पैतृक संपित्त और अवैध कब्जा को लेकर जानकारी नहीं मिल पाई है।
अफीम की खेती पकड़े जाने के बाद 110 एकड़ जमीन की जांच की गई थी, जिसमें पता चला था कि सभी भूमि निजी है। ग्रामीणों ने सौ एकड़ पर कब्जे की शिकायत की है।





