अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की एक्स वाइफ के एक्स-हसबैंड ने अपनी पत्नी का किया मर्डर, लगे ये आरोप…

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन के पहले पति पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। यह हत्या दिसंबर के अंत में डेलावेयर स्थित उनके घर में की गई। यह जानकारी मंगलवार को अधिकारियों ने एक बयान जारी करके दी।

बता दें कि विलमिंगटन के रहने वाले 77 साल के विलियम स्टीवेंसन की जिल बाइडेन से शादी 1970 से 1975 तक चली थी। जिल बाइडेन ने 1977 में अमेरिकी सीनेटर जो बाइडेन से शादी की थी।

जेल में हैं स्टीवेंसन

डेलावेयर अटॉर्नी जनरल की प्रवक्ता कैरोलिन हैरिसन ने एक फोन कॉल में पुष्टि की कि स्टीवेन्सन जिल बाइडेन के पूर्व पति हैं। पूर्व राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी के ऑफिस के एक प्रवक्ता के ईमेल जवाब के मुताबिक, जिल बाइडेन ने इस पर कमेंट करने से मना कर दिया।

सोमवार को फर्स्ट-डिग्री मर्डर के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद 500000 डॉलर की बेल न मिल पाने के कारण स्टीवेंसन अभी भी जेल में है।

क्या है मामला?

दरअसल, एक रात को 11 बजे के आसपास दोनों के बीच घरेलू झगड़ा हुआ बाद में खबर मिलने पर पुलिस को घर बुलाया गया। पुलिस को लिविंग रूम में एक महिला बेहोश मिली। उसे बचाने की कोशिश की गई लेकिन बचाया नहीं जा सका।

डेलावेयर डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के जासूसों द्वारा हफ्तों तक चली जांच के बाद स्टीवेंसन पर ग्रैंड जूरी इंडिक्टमेंट में आरोप लगाए गए। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ कि स्टीवेंसन का कोई वकील है या नहीं।

उन्होंने 1970 के दशक की शुरुआत में नेवार्क में स्टोन बैलून नाम का एक पॉपुलर म्यूजिक वेन्यू शुरू किया था।

Back to top button