अमेरिका में इमिग्रेशन एजेंट्स को झटका, जज ने दिया पांच साल के बच्चे को पिता के साथ रिहा करने का आदेश…

अमेरिका में इमिग्रेशन एजेंट्स ने कुछ दिन पहले एड्रियन कोनेजो एरियस नाम के शख्स को पकड़ने के लिए उसके पांच साल के बच्चे का इस्तेमाल किया था।
एजेंट्स ने उस पांच साल के बच्चे को मोहरे के तौर पर इस्तेमाल किया। इस मामले में अब फेडरल जज ने एक्शन लिया है।
फेडरल जज ने इमिग्रेशन एजेंट्स को आदेश दिया कि उस पांच साल के बच्चे लियाम कोनेजो रामोस को रिहा कर दिया जाए। इसके साथ ही उस बच्चे के पिता एड्रियन कोनेजो एरियस को भी छोड़ा जाए।
पांच साल के बच्चे को रिहा करने के आदेश
अमेरिका की पूर्व उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी इस पांच साल के बच्चे की गिरफ्तारी का मामला उठाया था। इस बच्चे को मिनियापोलिस के एक शहर से इमिग्रेशन अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिया गया था।
अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज फ्रेड बियरी ने शनिवार, 31 जनवरी को अपने आदेश में कहा, ‘यह मामला सरकार की रोजाना डिपोर्टेशन कोटा पूरा करने की गलत सोची-समझी और खराब तरीके से लागू की गई कोशिश से शुरू हुआ है, भले ही इसके लिए बच्चों को ट्रॉमा से गुजरना पड़े।’
इक्वाडोर में रहने वाले यह पिता और बेटे शरणार्थी के तौर पर कानूनी रूप से अमेरिका में रह रहे थे। इनके वकील मार्क प्रोकोश ने इनकी गिरफ्तारी के बाद रॉयटर्स को बताया था कि इन दोनों को टेक्सास के डिले में एक फैमिली डिटेंशन सेंटर में भेजा गया है।
मैकलॉघलिन ने दी थी सफाई
कमला हैरिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट के बाद अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग की सहायक सचिव ट्रिशिया मैकलॉघलिन ने कहा, ‘आइईसी ने बच्चे को मोहरा नहीं बनाया।’
मैकलॉघलिन ने आगे बताया, ’20 जनवरी को आइईसी का ऑपरेशन बच्चे के पिता को गिरफ्तार करने के उद्देश्य से था। पिता ने बच्चे को छोड़ दिया और आइईसी ने बच्चे की मां से कई बार उसकी कस्टडी लेने के लिए कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया।





