असम

असम के सोनितपुर में भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस और ट्रक की टक्कर; मरीज समेत 6 की मौत…

असम के सोनितपुर जिले में रविवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। जहां NH-15 पर एक तेज रफ्तार एंबुलेंस और ट्रक के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सोनितपुर जिले में NH-15 पर रविवार रात हादसा उस वक्त हुआ, जब एंबुलेंस एक मरीज को लेकर तेजपुर मेडिकल कॉलेज जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

क्या बोली पुलिस?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस एक मरीज और उसके परिवार के सदस्यों को लेकर तेजपुर मेडिकल कॉलेज जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक के साथ एंबुलेंस टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

छह लोगों के मौत की पुष्टि

सोनितपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बरुन पुरकायस्थ ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि टक्कर के बाद छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में मरीज के अलावा उसके परिजन और एंबुलेंस का स्टाफ शामिल होने की आशंका है।

दो की हालत गंभीर

इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें तेजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। सड़कों से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद आवागमन शुरू हो गया है।

Back to top button