
दुर्ग रेलवे स्टेशन में आरपीएफ ने 15 वेंडर्स और दुकानों के बाहर गलत तरीके से रखे करीब 50 हजार के सामान जब्त किया है। थाना प्रभारी एसके सिन्हा ने बताया कि अनधिकृत वेंडिंग के खिलाफ मुख्यालय की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित अभियान के तहत आरपीएफ की कार्रवाई चल रही है।
इसके अंतर्गत 15 अनधिकृत वेंडरों के खिलाफ कार्यवाही की गई। उनके पास से 2940 पानी के बोतल, फ्रूटी मैंगो टैंगो 96 बोतल, विभिन्न चिप्स के 91 पैकेट, केक 11 पैकेट एवं 1 कैरेट केला, 1 कैरेट अंगूर एवं 1 कैरेट खीरा जब्त किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 50,000 रुपए आंकी गई है। आगे की कार्रवाई के लिए पार्सल कार्यालय को सुपुर्द किया गया।





