अंतरराष्ट्रीय

इजराइल-ईरान जंग: दुनियाभर की फ्लाइट्स पर असर; एअर इंडिया की लंदन, टोरंटो, पेरिस, शिकागो उड़ानें रद…

इजरायल और ईरान के जंग के बीच मिडिल ईस्ट में हालात बेकाबू हो गए हैं। ईरान की सरकारी मीडिया ने 1 मार्च, 2026 को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी है।

इजराइल-ईरान जंग के बीच दुनियाभर की फ्लाइट्स पर असर देखने को मिल रहा है।

इजराइल-ईरान जंग के बीच मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ गए हैं। एअर इंडिया ने सुरक्षा कारणों से 1 मार्च को होने वाली लंदन, शिकागो, पेरिस और टोरंटो जैसी लंबी दूरी की सभी महत्वपूर्ण उड़ानें रद कर दी है।

एअर इंडिया के अनुसार, यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से बड़े पैमाने पर एयरस्पेस पाबंदियों और फ्लाइट्स के रूट बदलने के बाद ऐसा किया गया।

1 मार्च को कौन कौन सी फ्लाइट्स कैंसिल हुई

  • दिल्ली–लंदन (हीथ्रो) / लंदन–दिल्ली: AI161/AI162 और AI111/AI112
  • मुंबई–लंदन (हीथ्रो) / लंदन–मुंबई: AI129/AI128
  • अमृतसर–लंदन (गैटविक) / लंदन–अमृतसर: AI169/AI170
  • दिल्ली–न्यूयॉर्क (JFK) / न्यूयॉर्क–दिल्ली: AI101/AI102
  • मुंबई–न्यूयॉर्क (JFK) / न्यूयॉर्क–मुंबई: AI119/AI116
  • मुंबई–नेवार्क / नेवार्क–मुंबई: AI191/AI144
  • दिल्ली–शिकागो / शिकागो–दिल्ली (वियना के रास्ते): AI127/AI126
  • दिल्ली–टोरंटो / टोरंटो–दिल्ली (वियना के रास्ते): AI187/AI188 और AI189/AI190
  • दिल्ली–फ्रैंकफर्ट / फ्रैंकफर्ट–दिल्ली: AI205/AI206
  • मुंबई–फ्रैंकफर्ट / फ्रैंकफर्ट–मुंबई: AI2027/AI2028
  • दिल्ली–पेरिस / पेरिस–दिल्ली: AI143/AI142 और AI147/AI148

मिडिल ईस्ट में बिगड़े हालात का असर भारतीय विमानों के उड़ाों को प्रभावित कर रहा है। दुबई की मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा के पास हुए ड्रोन हमले के बाद दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल मकतूम एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन अगले आदेश तक रोक दिया गया।

DGCA ने भी एअरलाइंस को 11 देशों के एयरस्पेस से बचने की सलाह दी है। यात्रियों को एयरपोर्ट न जाने और अपनी एयरलाइंस से ताजा जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

एडवाइजरी जारी

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें अगले आदेश तक रोक दी गईं हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट न जाएं और लेटेस्ट फ्लाइट शेड्यूल अपडेट के लिए सीधे अपनी एयरलाइंस से पता करें।

Back to top button