इजरायली हमले के बाद तेहरान में तबाही, गांधी हॉस्पिटल में मची अफरा-तफरी; Video में दिखा भयानक मंजर…

ईरान की राजधानी तेहरान पर अमेरिकी-इजरायली एयरस्ट्राइक में गांधी हॉस्पिटल को भारी नुकसान हुआ है। सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे वीडियो में हॉस्पिटल के बाहर घबराहट और अफरा-तफरी का माहौल दिख रहा है।
फुटेज में गांधी स्ट्रीट पर हॉस्पिटल की बिल्डिंग में हुए नुकसान का साफ देखा जा सकता है। खिड़कियां टूटी हुई हैं और एंट्री गेट पर मलबा बिखरा हुआ था।
ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी द्वारा शेयर किए गए अलग-अलग क्लिप में नर्सों को बच्चों को गोद में लिए हुए देखा जा सकता है। वे जोर से बजते अलार्म के बीच वार्ड खाली करने के लिए दौड़ रही थीं।
मरीजों को सड़क पर ले जाना पड़ा
दो गवाहों ने रॉयटर्स को बताया कि रविवार को इजरायली हमलों ने सीधे हॉस्पिटल एरिया को निशाना बनाया, जिससे हॉस्पिटल बुरी तरह डैमेज हो गया और स्टाफ को मरीजों को सड़क पर ले जाना पड़ा।
वीडियो में लोग अलग-अलग दिशाओं में भागते हुए दिख रहे हैं। कुछ अपने रिश्तेदारों को बुला रहे हैं और बैकग्राउंड में धुआं उठ रहा है। हॉस्पिटल में कितने लोग घायल हुए हैं, यह अभी साफ नहीं है।
उत्तरी तेहरान में तेज धमाकों की खबरें
यह हमला तब हुआ जब रविवार देर रात उत्तरी तेहरान में धमाकों की खबरें आईं। इजरायल ने कहा है कि वह एक दिन पहले यूएस-इजरायल के जॉइंट ऑपरेशन में ईरान के सुप्रीम लीडर की हत्या के बाद अपना कैंपेन ईरानी राजधानी के दिल तक ले जा रहा है। बढ़ते हमले ने घनी आबादी वाले इलाकों में आम लोगों की सुरक्षा को लेकर डर बढ़ा दिया है।





