राजस्थान
उदयपुर में इंसानियत शर्मसार: थाने के बाहर एक घंटे तक तड़पता रहा घायल युवक, पुलिस देखती रही और हो गई मौत…

राजस्थान के उदयपुर में लूट की कोशिश के दौरान चाकू से घायल युवक थाने के सामने एंबुलेंस में करीब एक घंटे तक दर्द से तड़पता रहा, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं हुई। बाद में अस्पताल ले जाने पर उसने दम तोड़ दिया।
परिजनों के अनुसार, वह कृषि मंडी जा रहा था, तभी रेलवे लाइन के पास तीन बदमाशों ने उसे घेरकर लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपितों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और फरार हो गए।
आरोप है कि अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने भेज दिया। थाने में रिपोर्ट लिखने में देरी होने से युवक एंबुलेंस में तड़पता रहा। मौत के बाद परिजनों ने डाक्टरों की कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।


