अंतरराष्ट्रीय

एपस्टीन फाइल में फिर आया नॉम चॉम्स्की का नाम, मीडिया को कहा था ‘गिद्ध’; बचने की दी थी सलाह…

अमेरिकी बुद्धिजीवी नॉम चॉम्स्की का सेक्स अपराधी जेफरी एपस्टीन से गहरे रिश्ते का खुलासा हुआ है।

हाल ही में जारी अमेरिकी सरकारी फाइलों से पता चला है कि चॉम्स्की ने एपस्टीन को मीडिया के साथ बुरे बर्ताव पर सलाह दी थी। यह बातचीत 2019 में एपस्टीन की गिरफ्तारी से कुछ महीने पहले की है।

एपस्टीन ने मीडिया से बचने की मांगी थी सलाह

एपस्टीन फाइल से संबंधित जारी किए गए नए दस्तावेजों से पता चलता है कि एपस्टीन ने चॉम्स्की से मीडिया से निपटने की सलाह मांगी थी, जिसके जवाब में चॉम्स्की ने उसे चुप रहने की हिदायत दी थी।

एक इमेल में चॉम्स्की ने लिखा था कि जिस भयानक तरीके से आपके द्वारा प्रेस और जनता में बर्ताव किया जा रहा है,’ उसकी मैं निंदा करता हूं।

ईमेल में क्या लिखा था?

उन्होंने ईमेल में आगे लिखा, ‘गिद्धों की सबसे बड़ी चाहत जनता की प्रतिक्रिया होती है, जो फिर उन्हें जहरीले हमलों की बौछार के लिए खुला मौका देती है, जिनमें से कई हमले केवल प्रचार के लिए किए किए जाते हैं।’

यह फरवरी 2019 की बातचीत है। एपस्टीन को जुलाई में गिरफ्तार किया गया और अगस्त में जेल में मृत पाया गया।

पुराने संबंध और नई खुलासे

साल 2008 में एपस्टीन को नाबालिग लड़कियों से वेश्यावृत्ति के आरोप में दोषी ठहराए जाने के बाद भी चॉम्स्की का रिश्ता उनके साथ जारी रहा। एक तस्वीर में चॉम्स्की प्लेन में एपस्टीन के साथ दिखाई पे थे हैं।

2023 में चॉम्स्की ने बचाव करते हुए कहा. ‘हमें पता था कि उसे दोषी ठहराया गया था और उसने अपनी सजा पूरी कर ली थी, जिसका मतलब है कि वह मौजूदा नियमों के तहत समाज में वापस आ गया था।’

Back to top button