अंतरराष्ट्रीय

कनाडा में घास काटने वाली मशीन से बर्फ हटा रहा आदमी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो…

कनाडा के शहर ब्रैंपटन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स ड्राइववे से बर्फ हटाने के लिए रेगुलर लॉन मूवर का इस्तेमाल कर रहा है।

वीडियो में आदमी को ड्राइववे पर बर्फ की पतली परत पर इलेक्ट्रिक या गैस से चलने वाले मूवर को आगे-पीछे करते हुए देखा जा सकता है।

लॉन मूवर से बर्फ हटा रहा शख्स

वीडियो में आदमी लॉन मूवर से लगातार बर्फ हटाने की कोशिश करता दिख रहा है। मूवर के ब्लेड घूमते हैं लेकिन ज्यादातर गीली बर्फ को हटाने के बजाय बिखेर देते हैं।

आदमी की कुछ देर की मशक्कत के बाद बर्फ कुछ हद तक हट भी जाती है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को काफी लाइक कर रहे हैं।

इस वीडियो को जर्नलिस्ट क्रिस ब्रुनेट ने शेयर किया है। क्रिस ब्रुनेट ने पोस्ट में लिखा, ‘ब्रैंपटन के एक आदमी का लॉनमूवर से अपने ड्राइववे से बर्फ हटाने का यह वीडियो कैनेडियन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।’

कुछ इन्फ्लुएंसर और अकाउंट्स ने दावा किया कि वायरल वीडियो में दिख रहा आदमी एक इंडियन इमिग्रेंट है।

लॉन मूवर का इस्तेमाल

लॉन मूवर का इस्तेमाल मुख्य रूप से लॉन, पार्क और खेल के मैदानों के लिए घास को एक जैसी, अच्छी ऊंचाई तक काटने के लिए किया जाता है, जिससे घास ज्यादा हेल्दी और घनी होती है।

लॉन मूवर का इस्तेमाल बेसिक कटिंग के अलावा खरपतवार को कंट्रोल करने, पत्तियों को मल्च करने और ज्यादा उगी हुई जगहों को मैनेज करने के लिए भी किया जाता है।

Back to top button