छत्तीसगढ़दुर्ग

कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक कार्यप्रणाली का दिया जाएगा प्रशिक्षण…

भारतीय जनता पार्टी के आगामी 13 मंडलों के प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन को लेकर जिला स्तरीय बैठक हुई, जिसमें शिविर की रूपरेखा, तिथि, स्थान और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।

अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने की। मुख्य रूप से मंच पर प्रभुनाथ मिश्रा, खिलावन साहू, राम उपकार तिवारी ,डॉ राधे श्यामा वर्मा अन्य वरिष्ठ गण उपस्थित थे।

देवांगन ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और आगामी कार्यक्रमों के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह शिविर संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, दिशा और संगठनात्मक मजबूती प्रदान करते हैं। पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल ने किया। गोपाल कृष्ण वर्मा ने आभार जताया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, चंद्रकांता मंडाले, जिला मंत्री विनोद सिंह, भारती साहू, रश्मि सिंह, पारस जंघेल, कुबेर शर्मा, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, सह कोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन, कार्यकाल प्रभारी योगेंद्र सिंह, सह कार्यालय प्रभारी तिलक राज यादव, सह कार्यालय मंत्री राजेंद्र सिंह, मदन सेन, प्रवक्ता प्रेमलाल साहू, सह मीडिया प्रभारी सूरज जायसवाल, रवि कश्यप, ज्ञानदास मानिकपुरी, दीप पटेल, बॉबी चौहान, जाकिर हुसैन, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ जायसवाल उपस्थित रहे।

Back to top button