
आरोग्यम अस्पताल कादंबरी नगर की पार्किंग में खड़ी कार में सोमवार को आग लग गई। कार से धुंआ उठते देख पार्किंग गार्ड अपनी केबिन में रखा अग्निशामक यंत्र लेकर आग बुझाने पहुंचा, लेकिन यंत्र काम नहीं किया।
जब तक दौड़कर अस्पताल के अंदर से दूसरा अग्निशामक यंत्र लेकर वह पहुंचता आग भड़क गई। देखते ही देखते बगल में खड़ी दूसरी कार सीजी 07 एमबी 1952 को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
हो हल्ला शुरू हुआ तो अंदर अपनी जांच कर रहा रहे कार सीजी 04 एनसी 4369 के मालिक अस्पताल से बाहर आए। बूरी तरह जल रही कार पर नजर पड़ते ही भड़क गए।
अस्पताल प्रबंधन द्वारा पार्किंग में उपलब्ध कराए या अग्निशामक यंत्र फेल होना उनको नागवार लगा। उनसे पारिवारिक संबंध होने के नाते उधर से गुजर रहे सांसद विजय बघेल भी कार में आग की सूचना पर अस्पताल पहुंच गए।
स्थिति को जानने के बाद अस्पताल प्रबंधन को पार्किंग में आग बुझाने के बेहतर इंतजाम करने निर्देश िदए। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से डॉ. नवीन राम दारुका ने बताया कि पहले अग्निशामक यंत्र को खोलने में कोई गैप हुआ, जिससे वह फेल हो गया था। बाद में पहुंचे सभी यंत्र और पानी की तेज धार से आग काबू में की गई।





