खुर्सीपार इंडोर स्टेडियम तैयार, जल्द शुरू होंगे खेल मुकाबले…

खुर्सीपार का पहला इंडोर स्टेडियम एक बार फिर से चालू हो गया है। बैडमिंटन कोट तैयार कराकर निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय गुरुवार को इसकी शुरुआत की।
आयुक्त ने अधिकारियों के साथ यहां बैडमिंटन खेला और खिलाड़ियों के साथ ही निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को भी प्रेरित किया कि वह भी स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बैंडमिंटन व अन्य खेल में भाग लें।
गुरुवार को निगम आयुक्त खुर्सीपार जोन पहुंचे। जहां उन्होंने शहर की सफाई की जानकारी ली। साथ ही मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। इसके बाद वह इंडोर स्टेडियम पहुंचे।
जहां जरूरी सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि अब यह इंडोर स्टेडियम पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है। अभी और जरूरी खेल सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
इसके लिए निगम आयुक्त ने पहल की है और खिलाड़ियों को बेहतर और पूरी खेल सुविधा देने के लिए कलेक्टर से मांग की है। डीएमएफ फंड से राशि की मांग की गई है।
उम्मीद जताई है जल्द पहल होगी। जिससे खुर्सीपार क्षेत्र के बच्चे व युवा खिलाड़ियों को एक ही जगह पर कई तरह के खेल का अभ्यास कर खेल प्रतिभा निखारने मौका मिलेगा।
4 करोड़ से बना है स्टेडियम : खुर्सीपार में करीब 4 करोड़ रुपए की लागत से इंडोर स्टेडियम बनाया गया है। इसका लोकार्पण हो चुका है। देखरेख के अभाव में यहां कुछ माह पहले चोरी हुई थी।
तब अज्ञात चोर यहां का दरवाजा, खिड़की तक उखाड़ कर ले गए थे। चौकाने बात यह है थी कि सामने पास में ही खुर्सीपार का पुलिस थाना है।
आयुक्त जब औचक निरीक्षण में पहुंचे थे, तब उन्हें चोरी की जानकारी मिली थी। इसके बाद फिर से इसका संधारण करवाया गया।





