छत्तीसगढ़भिलाई

छात्रों ने विद्युत उपकरणों के सही चयन के जरिए ऊर्जा संरक्षण की तकनीकें सीखीं…

भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग और ऊर्जा क्लब ने क्रेडा रायपुर, सिविल इंजीनियरिंग विभाग तथा विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के सहयोग से सोमवार को एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सौर प्रौद्योगिकी और ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। वरिष्ठ परियोजना समन्वयक, क्रेडा रायपुर निहार रंजन साहू ने सूर्य और उसकी ऊर्जा की लाखों वर्षों से भूमिका तथा आधुनिक युग में उसके महत्व पर प्रकाश डाला।

समान स्टार रेटिंग वाले उपकरणों के चयन की विधि समझाई। व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने दिखाया कि उचित विद्युत उपकरणों का चयन करके किस प्रकार ऊर्जा की बचत की जा सकती है।

उन्होंने भविष्य में स्टार रेटेड भवनों की संभावनाओं पर भी चर्चा की। सत्र को अधिक रोचक और सहभागितापूर्ण बनाने के लिए छात्रों से सार्थक प्रश्न पूछे गए।

Back to top button