जंग के बीच ईरान में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर मापी गई 4.1 तीव्रता…

मिडिल ईस्ट में जारी है। इस बीच एक बार फिर ईरान में भूकंप आया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, ईरान के बंदर अब्बास के पास सुबह लगभग 8:48 बजे (आईएसटी) भूकंप आया है। भीकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई है।
दरअसल, आज यानी शनिवार को ईरान में जोरदार भूकंप आया। यह भूकंप ईरान में बंदर अब्बास के पश्चिम में सुबह-सुबह आया। अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर जारी हमले के बीच आए भूकंप के झटके ने लोगों कौ ओऔर दरा दिया।
यूएसजीएस के डेटा के मुताबिक, भूकंप बंदर अब्बास से 74 किलोमीटर पश्चिम में और 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग घरों से बाहर की ओर भागने लगे।
मंगलवार को भी आया था भूकंप
बता दें कि ईरान में पिछले कुछ दिनों से धरती लगातार कांप रही है। बीते मंगलवार को भी ईरान के दक्षिणी हिस्से में जोरदार भूकंप आया था।
इस दौरान भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मैग्नीट्यूड मापी गई थी। यह भूकंप ईरान के फ़ार्स प्रांत के दक्षिणी हिस्से में मौजूद गेराश में आया था।
भूकंप 3 मार्च, 2026 को लोकल टाइम (UTC+05:30) के हिसाब से दोपहर 12:24 बजे ईरान के गेराश से 52 किमी. उत्तर-पश्चिम में आया। इसका सेंटर लैटीट्यूड 28.036°N और लॉन्गीट्यूड 53.789°E पर था और भूकंप धरती की सतह से 10 किमी. नीचे आया।





