छत्तीसगढ़दुर्ग

तीन नोटिस के बाद भी नही दिया टैक्स, टीम पहुंची तो दिए 2.25 लाख…

बस स्टैंड परिसर स्थित पंजाब बार के संचालक ने पांच वर्षों से अनुज्ञा शुल्क का भुगतान नहीं किया था।

इसके लिए निगम का राजस्व विभाग नियमित रूप से नोटिस जारी कर रहा था। फिर भी बार संचालक ने शुल्क का भुगतान नहीं किया।

इस पर शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम बार सील करने पहुंचे। इस पर संचालक ने तत्काल बकाया अनुज्ञा शुल्क की राशि 2.25 लाख रुपए जमा कर दिए।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि नगर निगम की आय से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

सभी बकायादारों को समय पर अपने कर एवं अनुज्ञा शुल्क जमा करना अनिवार्य है, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्यवाही के दौरान राजस्व निरीक्षक चंदन मनहरे, अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर मौजूद थे।

Back to top button