दिल्ली

दिल्ली के गाजीपुर में संदिग्ध हालत में ढाई साल की बच्ची की मौत, LPG गैस रिसाव से दम घुटने की आशंका…

गाजीपुर इलाके में संदिग्ध हालत ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई। इसकी सात वर्षीय बड़ी बहन की भी हालत खराब है। मृतक की पहचान सना व इसकी बहन की पहचान राफिया के रूप में हुई है।

आशंका है कि एलपीजी गैस के रिसाव से दम घुटने जान गई है। हादसे के वक्त घर मे मां भी मौजूद थी। जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने जांच के बाद कहा है ऐसा नहीं लग रहा है किसी ने बच्ची को मारा है। एफएसएल टीम से जांच करवाई है।

उपायुक्त ने बताया कि आशीर्वाद अपार्टमेंट से सूचना मिली थी फ्लैट में दो बच्चियां खेल रही थी। खेलते खेलते गिर गई। उन्हें इलाज के लिए नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

Back to top button