दुर्ग

दुर्ग; महापौर बंगले के सामने के शीतला तालाब में कचरा फैला…

दुर्ग शहर के वार्ड 29 श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में महापौर बंगले के सामने शीतला तालाब गंदगी से अटा पड़ा है।

आए दिन लोग तालब में ही कचरा फेंक रहे हैं। इसकी वजह से तालाब में पानी पर प्लास्टिक कचार तैयार दिखाई देता है। इसके चलते हमेशा दुर्गंध फैली रहती है।

तालाब का पानी जहरीला होने की वजह से मछलियां भी पनप नहीं पा रही हैं। तालाब के जीव-जंतु भी मर रहे हैं। निगम में शिकायत के बाद कोई निदान नहीं निकल पा रहा है। -संजू सिंह , दुर्ग

Back to top button