भिलाई
धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026: कपटपूर्ण धर्म परिवर्तन पर रोक लगेगी…

छत्तीसगढ़ विधानसभा में पारित धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 का भाजपा प्रवक्ता निेतेश साहू ने स्वागत करते हुए कहा कि यह कानून केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक संतुलन की रक्षा का सशक्त संकल्प है।
यह विधेयक स्पष्ट रूप से निर्धारित करता है कि बल, प्रलोभन, दबाव, झूठी जानकारी या कपटपूर्ण तरीकों से धर्म परिवर्तन कराना पूर्णतः प्रतिबंधित होगा।
साथ ही स्वैच्छिक धर्म परिवर्तन के लिए पारदर्शी प्रक्रिया, पूर्व सूचना और आपत्ति दर्ज कराने की व्यवस्था यह सुनिश्चित करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर पूर्ण रोक लगे।





