छत्तीसगढ़भिलाई

पढ़ाई के बाद बच्चों को करियर संवारने के लिए दें पर्याप्त अवसर: लता ऋषि…

चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज का 25वां वार्षिक अधिवेशन, सेक्टर 7 कुर्मी भवन भिलाई में मनाया गया। इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि कुरूद नगर पालिका की अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर ने कहा कि सभी समाज की महिलाओं को एक होकर आगे बढ़ना है तभी महिलाओं का विकास हो पाएगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो पाएगी।

समाज की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष लता ऋषि चंद्राकर ने कहा कि आज के समय में बच्चों को अपने करियर बनाने का समय दें, उसके बाद उनसे पूछकर उनका विवाह करें, जिससे वह सुखी रहेंगे।

मुख्य अतिथि बालोद की जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर और कृषि विकास विस्तार अधिकारी दिव्या चंद्राकर ने भी विचार रखे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरिता मुरारी चंद्राकर ने की। संचालन महासचिव ज्योति चंद्राकर ने किया। मौके पर उषा ललित चंद्राकर, डॉ. ईशा चंद्राकर, डॉ. क्षितिज चंद्राकर को सम्मानित किया गया।

केसरी, उषा, शकुन, संतोषी चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ी नृत्य और छवि, धृति, लक्ष्या, वैभवी और वैष्णवी ने गीत-नृत्य प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष करुणा चंद्राकर, कोषाध्यक्ष संगीता चंद्राकर, संगठन सचिव ममता चंद्राकर, दुर्गेश नंदिनी चंद्राकर, डॉ. दुलारी चंद्राकर, तिलोत्मा आदि उ​पस्थित रहे।

Back to top button