छत्तीसगढ़दुर्ग

पाटन में 6 स्कूली बच्चों में फाइलेरिया की पुष्टि…

जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत ट्रांसमिशन असेसमेंट सर्वेक्षण संचालित किया जा रहा है। प्रथम चरण की जांच पूर्ण होने के बाद विकासखंड पाटन में 6 बच्चे पॉजिटिव पाए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी बच्चों को आवश्यक उपचार प्रदान किया तथा सतत निगरानी की जा रही है। यह परीक्षण चिरायु टीम कर रही है।

जांच में पॉजिटिव पाए जाने वाले बच्चों को आवश्यक दवाएं देकर उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सर्वेक्षण दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के तहत चयनित 52 शासकीय और निजी प्राथमिक स्कूलों में प्रथम और द्वितीय कक्षा के 6 से 7 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं का रक्त परीक्षण एफटीएस किट से किया।

Back to top button