छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

पीएम आवास योजना: बेघर परिवारों को 3.50 लाख रुपये में मिलेगा घर…

निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत बेघर और जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।

योजना के एएचपी घटक के तहत सरस्वती नगर, मां कर्मा बोरसी, फॉर्चून हाइट्स बोरसी और गोकुल नगर में निर्मित रिक्त फ्लैट आवास हितग्राहियों के लिए उपलब्ध हैं।

इन आवासों का आवंटन पहले आओ–पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है। इच्छुक हितग्राही प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यालय, डाटा सेंटर में संपर्क कर योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।

इस योजना का लाभ ऐसे हितग्राहियों को दिया जा रहा है जो अगस्त 2015 के पहले से शहर में निवासरत हैं तथा वर्तमान में किराये के मकान, किसी अन्य के मकान या कच्चे मकान में रह रहे हैं और स्वयं का पक्का घर नहीं है। पात्र हितग्राही लगभग 3.5 लाख रुपए की लागत में किश्तों के माध्यम से फ्लैट आवास प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा हितग्राहियों की सुविधा के लिए ऋण उपलब्ध कराने के िलए फाइनेंस कंपनियों की व्यवस्था भी की गई है। महापौर अलका बाघमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य शहर के प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को पक्का एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि ऐसे सभी पात्र हितग्राही जो बेघर हैं या किराये के मकान में रह रहे हैं, वे इस अवसर का लाभ उठाएं।

Back to top button