छत्तीसगढ़दुर्ग

पुलिस लाइन में चल रहे डामरीकरण कार्य का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण…

निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 48 पुलिस लाइन में प्रगति पर चल रहे सड़क डामरीकरण निर्माण कार्य का शुक्रवार को महापौर अलका बाघमार ने औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, मोटाई एवं निर्धारित मापदंडों का बारीकी से अवलोकन किया।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महापौर की मौजूदगी में वार्ड प्रभारी देव नारायण चंद्राकर ने स्वयं टेप लेकर सड़क निर्माण कार्य की नापजोख की।

सड़क की चौड़ाई एवं डामर की परत की मोटाई का मौके पर परीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया। अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देशित किया गया कि कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप ही पूर्ण किया जाए।

इस दौरान एमआईसी सदस्य नीलेश अग्रवाल, लोकेश्वरी ठाकुर, ललिता ठाकुर, उप अभियंता करण यादव मौजूद रहे। सड़क डामरीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद वार्ड 48 पुलिस लाइन क्षेत्र के निवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से खराब सड़क की समस्या से जूझ रहे नागरिकों को अब बेहतर एवं सुरक्षित मार्ग उपलब्ध होगा।

Back to top button