अंतरराष्ट्रीय

बर्मिंघम जा रही पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट में फंसी, सोशल मीडिया पर शेयर की आप बीती…

ईरान और इजरायल के युद्ध के बीच भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर और ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं।

पीवी सिंधु ने बीते दिन शनिवार, 28 फरवरी को दुबई एयरपोर्ट पर फंसे होने की जानकारी दी थी। वहीं अब फिर एक बार पीवी सिंधु ने अपने आस-पास के खौफनाक मंजर के बारे में बताया है।

पीवी सिंधु ने बताई अपनी आप बीती

बैडमिंटन प्लयेर पीवी सिंधु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए दुबई की भयावह स्थिति के बारे में बताया, ‘यहां मुश्किल बढ़ती जा रही है और हालात हर घंटे और डरावने होते जा रहे हैं।’

पीवी सिंधु ने आगे लिखा, ‘कुछ घंटे पहले, एयरपोर्ट पर हम जहां छिपे हुए थे, उसके पास एक धमाका हुआ। मेरे कोच को जल्दी से उस जगह से भागना पड़ा, क्योंकि वह धुएं और मलबे के सबसे करीब थे। यह हम सभी के लिए बहुत टेंशन वाला और डरावना पल था।’

सुरक्षित हैं पीवी सिंधु

पीवी सिंधु ने अपनी सुरक्षा को लेकर जानकारी देते हुए कहा, ‘हम सब अब सुरक्षित हैं और दुबई एयरपोर्ट के स्टाफ और दुबई अथॉरिटीज की लगातार कोशिशों की वजह से हमें सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है। 

दुबई में इंडियन हाई कमीशन को भी उनके जबरदस्त सपोर्ट और हमें सुरक्षित रखने में लगातार मदद के लिए खास धन्यवाद।’

पीवी सिंधु ने आगे बताया, ‘अभी के लिए, हम थोड़ा आराम करने और उम्मीद बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि हम चीजों के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।’

Back to top button