छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर से धर्मशाला जा रही HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, अनियंत्रित होकर सड़क से खेतों में पहुंची; 25 यात्री थे सवार…

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बिलासपुर से धर्मशाला जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस शनिवार सुबह लदरौर-घंडालवी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई।

हादसा काफी भयानक था, बस नाली को पार करते हुए सीधे खेतों में जा घुसी।

इस दौरान बस में सवार करीब 25 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, हालांकि 8 से 10 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

सुबह 7 बजे बिलासपुर से रवाना हुई थी बस

जानकारी के अनुसार, यह बस प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे बिलासपुर से धर्मशाला के लिए रवाना होती है। शनिवार को भी बस अपने निर्धारित रूट घुमारवीं, भराड़ी और लदरौर होते हुए ग्रामीण क्षेत्र की ओर जा रही थी।

जैसे ही बस घंडालवी के समीप पहुंची, चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस की रफ्तार अधिक होने के कारण वह सड़क किनारे बनीनाली को लांघती हुई खेतों में जा पहुंची।

जोरदार झटके से मची अफरा-तफरी

हादसे के वक्त बस में करीब 25 यात्री सवार थे। बस के अचानक अनियंत्रित होने और खेतों में पहुंचने से यात्रियों को जोरदार झटका लगा। बस में यात्री सवार यात्री घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।

प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

निगम ने भेजी वैकल्पिक बस

हादसे की सूचना मिलते ही परिवहन निगम के अधिकारी हरकत में आए। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए तुरंत दूसरी बस का प्रबंध किया गया, जिसके माध्यम से सभी मुसाफिरों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

Back to top button