
फाउंडेशन की इकाई भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा 13 मार्च से आयोजित होने वाले स्वदेशी मेला के संदर्भ में प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंट उन्हें निमंत्रण दिया।
स्वदेशी मेला प्रांत मेला प्रमुख अमर बंसल, प्रबंधक सुब्रत चाकी, मेला संयोजक अजय भसीन ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस्पात नगरी भिलाई में आयोजन का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना, स्थानीय उद्योगों एवं व्यापारियों को प्रोत्साहित करना तथा आमजन में स्वदेशी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वदेशी को बढ़ावा देना आत्मनिर्भर भारत, और स्वावलंबी भारत अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और मेले में आने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सह संयोजक भोजराज सिन्हा, स्वागत समिति अध्यक्ष दिनकर बासोतिया, सचिव दिव्या भसीन मक्कड़, समन्वयक अजय तिवारी, सुनील मिश्रा, चिन्ना राव, विकास पांचाल आदि उपस्थित थे।





