Uncategorized

पुरानी रंजिश को लेकर किया गया हत्या करने का प्रयास* * *बेस बॉल, डण्डा एवं रॉड से किया गया था हमला

एक आरेापी गिरफ्तार* * *फरार आरेापियों की पतासाजी जारी*

प्रार्थिया प्रीतम कौर उम्र 50 वर्ष साकिन कैम्प-1 छावनी ने दिनांक 15.07.2025 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि प्रार्थियां के *पुत्र शुभदीप सिंह उर्फ बछड़ा को पुरानी रंजिश की बात को लेकर छोटा भाचा उर्फ राकेश, केश भुरू व उसके साथी द्वारा बीएसपी स्कूल के पीछे बुलाकर षड़यंत्र कर हत्या करने की नियत से बेस बॉल, डण्डा एवं रॉड से मारपीट कर चोंट पहुंचाया गया ।रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अप.क.र-220/25 धारा 109, 61(2), 3(5) बीएनएस* पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी । पतासाजी के दौरान *संदेही हेमंत ठाकुर से पूछताछ करने पर पीड़ित शुभदीप सिंह उर्फ बछड़ा से पुरानी दुश्मनी होने से राकेश साहू उर्फ छोटा भांचा, केश भुरू और मयंक के साथ मिलकर दिनांक 14.07.2025 को बीएसपी हाई स्कूल के पीछे षड़यंत्र पूर्वक बुलाकर बेस बॉल, डण्डा एवं रॉड से मारपीट करना स्वीकार किया* । आरोपी *हेमंत कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। शेष आरोपियों की पता तलाश जारी है।*

 

उपरोक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

 

*गिरफ्तार आरोपी* –

हेमंत कुमार ठाकुर 36 वर्ष

कैंप 1 वैशाली नगर

Back to top button