छत्तीसगढ़

मातृ शक्ति समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है: राजवाड़े…

सहकार भारती छग का राज्य स्तरीय महिला सहकारिता सम्मेलन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि सेक्टर-7 में हुआ। इसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आईं 800 से अधिक महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जो प्रदेश में महिला-आधारित सहकारिता आंदोलन की बढ़ती सशक्त भागीदारी को दर्शाता है।

इस दौरान मुख्य अतिथि मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मातृशक्ति आज समाज के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण में सहकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही हैं।

राष्ट्रीय महिला प्रमुख रेवती ताई ने सहकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे कार्यों की जानकारी देते हुए पंच परिवर्तन (स्वदेशी, पर्यावरण, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन एवं नागरिक कर्तव्य) के महत्व पर प्रकाश डाला।

दो सत्रों में आयोजित इस सम्मेलन ने महिलाओं की भागीदारी के माध्यम से सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए विचार-विमर्श और रणनीतिक दिशा प्रदान की।

इस अवसर पर सहकार भारती की राष्ट्रीय महिला प्रमुख रेवती ताई शेन्दुर्निकर, ब्रह्माकुमारी की प्रमुख संचालिका आशा दीदी, विधायक रिकेश सेन, समाज सेवी रजनी विजय बघेल, प्रदेश संगठन महामंत्री कनीराम, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा, अशोक दीवान आदि मौजूद थे।

इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रादेशिक स्तर पर दायित्वों की घोषणा भी की गई, जिनमें महिला प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक स्मिता दोड़के, प्रदेश सह संयोजक पूजा पांडे, एफपीओ प्रदेश संयोजक डॉ. अनुज नारद, दुर्ग संभाग संयोजक दीपक मिश्रा, मत्स्य प्रकोष्ठ महिला संयोजक अंजू मटियारा को बनाया गया।

Back to top button