मुंबई में नाबालिग ने मर्सिडीज से दो वाहनों को मारी टक्कर, तीन लोग घायल…

मुंबई की कोस्टल रोड टनल में रात के अंधेरे में तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने टक्कर मार दी। 17 साल के नाबालिग लड़के के हाथों लग्जरी कार अनियंत्रित हो गई और पीछे से एक कार को जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में एक परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए, जिसमें एक बुजुर्ग महिला भी शामिल है। हादसा इतना भीषण था कि मर्सिडीज पहले कार से टकराई, फिर उसकी वजह से दूसरी कार भी जा टकराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिवार के तीन सदस्य घायल
घायलों में एक परिवार के तीन लोग शामिल हैं, जिनमें एक बुजुर्ग महिला भी है। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, हादसे की वजह तेज रफ्तार और टनल के अंदर कंट्रोल खोना बताया जा रहा है।
नाबालिग लड़का था ड्राइवर
जांच में सामने आया कि लग्जरी मर्सिडीज कार एक 17 साल का लड़का चला रहा था। वह नाबालिग है। पुलिस का कहना है कि उसने टनल के अंदर गाड़ी पर कंट्रोल खो दिया, जिससे यह सिलसिलेवार टक्कर हुई। कार दक्षिण मुंबई की ओर जा रही थी और काफी तेज चल रही थी।
कार के मालिक और अन्य पर केस दर्ज
डी बी मार्ग पुलिस ने इस मामले में कार के मालिक, जो अग्रिपाडा इलाके का एक कारोबारी है, उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके अलावा कारोबारी की 18 साल की पोती और उस 17 साल के लड़के पर भी केस है, जिसने कार चलाई। पुलिस का कहना है कि पोती ने शायद बिना इजाजत चाबी ली और अपने दोस्त को गाड़ी सौंप दी।





