यूं ही नहीं ईरान के सुप्रीम लीडर बन गए मोजतबा: 17 साल की उम्र में युद्ध में की थी एंट्री, पढ़ें पर्दे के पीछे की कहानी….

मोजतबा खामेनेई ईरान के तीसरे सर्वोच्च नेता बन चुके हैं।
अमेरिका-इजरायल के हमलों में अपने पिता की मौत के दस दिन बाद, 8 मार्च 2026 को उन्हें ईरान का सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया।
56 साल की उम्र में, वह 9 करोड़ लोगों वाले एक ऐसे देश में सबसे ताकतवर हस्ती बन गए, जो युद्ध की चपेट में है और चारों ओर से अपने दुश्मनों घिरा हुआ है।
कभी सार्वजनिक पद नहीं संभाला
जानकारी के अनुसार, मोजतबा ने कभी सार्वजनिक पद नहीं संभाला था। न ही उन्होंने कभी कोई सार्वजनिक भाषण दिया था। लेकिन उनके उदय की नींव चार दशक पहले ही चुपचाप रख दी गई थी, जब ईरान-इराक के बीच भीषण संघर्ष हुआ था।
उनके साथ लड़ने वाले हुसैन ताइब, हुसैन नेजात, कासिम सुलेमानी और हुसैन हमदानी जैसे साथियों ने IRGC को आकार दिया, जिससे उनके सुप्रीम लीडर बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ।
हबीब इब्न मजाहिर बटालियन में तैनात
1986 में, 17 साल के मोजतबा खामेनेई ने ईरान-इराक युद्ध में अपनी मर्जी से सेवा देने का फैसला किया। उनके पिता, अली खामेनेई, उस समय ईरान के राष्ट्रपति थे और सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खोमेनी के करीबी सहयोगी थे। युद्ध को चलते हुए छठा साल था। लाखों लोग पहले ही मारे जा चुके थे।
मोजतबा को 27वीं मोहम्मद रसूलुल्लाह डिवीजन की हबीब इब्न मजाहिर बटालियन में तैनात किया गया था। यह इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की एक टुकड़ी थी, जिसे पश्चिमी मोर्चे पर तैनात किया गया था।
अमेरिका ने किया है प्रतिबंधित
अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने 2019 में उन्हें अपनी प्रतिबंध सूची में डाल दिया। यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हस्ताक्षरित एक कार्यकारी आदेश के तहत उठाया गया था, जिसका मकसद सर्वोच्च नेता के करीबी लोगों को निशाना बनाना था।
ट्रेजरी विभाग ने कहा कि उन पर प्रतिबंध इसलिए लगाया गया है क्योंकि वे ‘सरकारी पद के लिए कभी चुने या नियुक्त न होने के बावजूद अपने पिता के दफ्तर में काम करने के अलावा एक आधिकारिक हैसियत से सर्वोच्च नेता का प्रतिनिधित्व करते थे।’





