अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयव्यापार

अदानी समूह से जुड़े विवाद सुलझाने के लिए बांग्लादेश ले रहा है ब्रिटिश फर्म की मदद, बिजली दरों को लेकर जारी है खींचतान…

 बांग्लादेश ने शुक्रवार को बताया कि उसने अदानी पावर लिमिटेड के साथ कोयले की कीमत और बिजली दरों को लेकर चल रहे विवादों में अपने सरकारी बिजली विकास बोर्ड (बीपीडीबी) का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक ब्रिटिश कानूनी फर्म को नियुक्त किया है।

बीपीडीबी के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने लंदन स्थित 3वीपी को सिंगापुर अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (एसआइएसी) में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए नियुक्त किया है।

किंग्स काउंसिल फरहाज खान के नेतृत्व वाली 3वीपी फर्म कई महीनों से अदानी सौदे पर एक राष्ट्रीय समीक्षा समिति को सलाह दे रही है।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजली विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ”ब्रिटिश फर्म को नियुक्त करने का कदम तब आया जब अदानी पावर ने पिछले साल ¨सगापुर अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता में मध्यस्थता शुरू की थी।”

वहीं, भारतीय ऊर्जा कंपनी ने विवादित कोयला शुल्क से संबंधित लगभग 485 मिलियन डालर के बकाया का दावा किया है।

Back to top button