Uncategorized

लूट करने वाले 03 आरोपी एवं 01 नाबालिक बालक पकड़ाये*  *चाकू के नोक पे मोबाईल व नगदी लूट का मामला*  *ग्राम सुरडुंग स्थित स्कूल के पास रोड में दिया घटना को अंजाम*

जामुल पुलिस की सक्रियता से पकड़ाये आरोपी*  *मोबाईल व नगदी रकम जप्त कीमती 10,500/- रूपये जप्त*

प्रार्थी किशन निर्मलकर* निवासी ग्राम कोडिया थाना नंदिनी जिला-दुर्ग द्वारा थाना जामुल उपस्थित आकर *रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.07.2025 के शाम 05.40 बजे मोटर सायकल से अपने पिताजी को लेने हथखोज जा रहा था कि सुरडुंग रोड शासकीय स्कूल के पास पहुंचा था उसी दौरान मोटर सायकल में सवार लड़को द्वारा प्रार्थी का मोटर सायकल के सामने अपनी मोटर सायकल लगा दिया तथा चाकू दिखाते हुए प्रार्थी का मोबाईल एवं जेब में रखे 2,500/- रूपये लूट लिया।* प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर सूचना मिलते ही संदेहियों के तलाश में जुट गई। घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीव्ही कैमरे को खंगाला गया एवं प्रार्थी द्वारा बताये हुलिया व मुखबीर सूचना के आधार पर *संदेही अरूण जोशी से पूछताछ किया गया जो अपने साथी रोशन देवांगन, आशीष कुमार जोशी एवं एक नाबालिक बालक के साथ मिलकर प्रार्थी के साथ लूट करना स्वीकार किये। आरोपियों से लूट के मोबाईल एवं नगदी कुल कीमती 10500 रूपये पुलिस को बरामद कराये। आरोपी अरूण जोशी, रोशन देवांगन, आशीष कुमार जोशी को आज दिनांक 22.07.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया एवं विधि से संघर्षरत बालक के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही किया गया।*

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरी. सौमित्री भोई, सउनि महफुज खान, आर. रत्नेश शुक्ला, चेतमान गुरूंग, जी. सामुएल, चंदन सिंह, चन्द्रभान यादव, रूपनारायण बाजपेयी, अतुल सिंह का विशेष योगदान रहा।

 

*अपराध क्र.* 599/2025

*धारा* 309(4) बीएनएस

 

*जप्ती* मोबाईल एवं नगदी कुल कीमती 10500 रूपये।

 

*नाम आरोपी*

(1) अरूण जोशी पिता संत कुमार जोशी उम्र 18 साल निवासी ग्राम खेरधा थाना जामुल।

(2) रोशन देवांगन पिता मोतीलाल देवांगन उम्र 22 साल निवासी ग्राम सुरडुंग थाना जामुल।

(3) आशीश कुमार जोशी पिता अश्वनी कुमार जोशी उम्र 18 साल निवासी भाठापारा खेरधा

(4) विधि से संघर्शरत बालक।

Back to top button