छत्तीसगढ़भिलाई

प्रदर्शन: भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ पुतला दहन किया…

राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को भाजपा भिलाई जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के मार्गदर्शन और महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा ने इंडियन नेशनल कांग्रेस का पुतला दहन किया।

हाल ही में कांग्रेस द्वारा एआई इफेक्ट समिति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जाने के विरोध में यह पुतला दहन किया गया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम ने कहा कि भारतीय राजनीति में वर्षों तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी का चाल, चरित्र और चेहरा आज पूरी तरह से देश की जनता के सामने उजागर हो चुका है।

कांग्रेस ने हमेशा सत्ता को सेवा का माध्यम न मानकर स्वार्थ और परिवारवाद का साधन बनाया।

महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराने के कई संवैधानिक तरीके होते हैं, लेकिन इस प्रकार का आचरण समाज में गलत संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा एआई इफेक्ट समिति के खिलाफ किया गया प्रदर्शन गुमराह करने वाला था और जनता को भ्रमित करने का प्रयास है। कार्यक्रम में मनीष अग्रवाल, सुषमा जेठानी मौजूद थे।

Back to top button