भिलाईछत्तीसगढ़

विश्व शांति के लिए नवरात्रि के 9 दिन में 24 हजार गायत्री मंत्र का जाप करेंगे…

गायत्री मंदिरों और प्रज्ञापीठों में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर 19 से 27 मार्च तक पूजन और मंत्र जाप किया जाएगा।

गायत्री प्रज्ञापीठ भगवती संस्थान मुक्तिधाम भिलाई, गायत्री प्रज्ञापीठ कोहका, शक्तिपीठ सेक्टर-6, शिव गायत्री मंदिर रिसाली सेक्टर, साधना केन्द्र रिसाली, पंडित श्री बस्ती सहित अंचल के सभी मंदिरों में यह आयोजन होंगे।

सदस्यों ने बताया कि जनकल्याण, विश्वशांति और पर्यावरण संरक्षण की भावना से 9 दिन में चौबीस हजार गायत्री मंत्र का जाप कर एक लघु अनुष्ठान पूर्ण िकया जाएगा। पर्व पूजन की तैयारी के िलए भगवती संस्थान गायत्री प्रज्ञापीठ रामनगर मुक्तिधाम के कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी हुई।

गोष्ठी में गायत्री प्रज्ञापीठ कोहका के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता हरिद्वारका साहू, युवराज साहू ,भगवती संस्थान से श्याम विश्वकर्मा, सहायक प्रबंध ट्रस्टी मोहन उमरे, बीआर श्रीवास, अजीत सोनबेर, दयालाल साहू, परिवाजक रविनाथ, राजकुमार ठाकुर, पेखन साहू, इन्दुमति ठाकुर, उषा साहू, लता साहू, सोना साहू, मन्नू लाल साहू उपस्थित रहे।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए संस्थान के कार्यकर्त्ता मोहन उमरे ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के पांव पसारते इस युग में मानवीय चेतना को जाग्रत, परिष्कृत और नियंत्रित करने के साथ ही व्यक्ति के व्यक्तित्व को प्रखर बनाने का एक सर्वोत्तम उपाय है गायत्री उपासना, इसलिए नवरात्रि के दोनों पक्ष में गायत्री मंत्र का जाप कर एक लघु अनुष्ठान सभी व्यक्तियों को कर लेना चाहिए।

Back to top button