छत्तीसगढ़भिलाई

वैशाली नगर क्षेत्र में 11 कार्यों के लिए 28.65 लाख रुपये मंजूर…

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में 11 विभिन्न कार्यों के लिए कुल 28.65 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। विधायक रिकेश सेन की अनुशंसा पर स्वीकृत इन कार्यों को क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त, नगर निगम भिलाई द्वारा कराया जाएगा।

स्मृति नगर में सरयूपारीण ब्राह्मण समाज भवन के पास सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, वार्ड 36 कैंप 2 में सार्वजनिक मोदी उद्यान के संधारण व सौंदर्यीकरण के लिए 2 लाख, इसी वार्ड में बाल मंदिर भवन व प्रसाधन कक्ष संधारण के लिए 2 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।

वहीं जीई रोड के बगल में बुद्ध भूमि कोसानगर के पास सार्वजनिक पुरुष-महिला प्रसाधन कक्ष निर्माण के लिए क्रमशः 3-3 लाख रुपए, वार्ड 24 फौजी नगर (सियान सदन) में अ​ितरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 5 लाख, वार्ड 20 वैशाली नगर लोकांगन परिसर में प्रसाधन कक्ष के लिए 3 लाख की स्वीकृति दी गई है।

इसी तरह प्रजापति भवन के पास 2 लाख तथा खंडेलवाल भवन के पास 3.20 लाख से सार्वजनिक प्रसाधन कक्ष बनाए जाएंगे।

Back to top button