कर्नाटक

कर्नाटक में खेला तय! कांग्रेस विधायक का दावा- 80 से 90 कांग्रेस MLA चाहते हैं DK शिवकुमार बनें CM…

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में CM की कुर्सी को लेकर खींचतान एक बार फिर सामने आ गई है।

दरअसल इस बार कांग्रेस MLA इकबाल हुसैन ने मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के बेटे यतिंद्र सिद्दरमैया के हालिया बयान पर ऐतराज जताते हुए उन्हें अनुशासन में रहने की सलाह दी है।

इसके साथ ही हुसैन ने डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने की भी मांग की है। इकबाल हुसैन ने कहा कि कम से कम 80 पार्टी MLAs ने डिप्टी चीफ मिनिस्टर DK शिवकुमार का नाम CM पद के लिए हाईकमान को दिया था।

डीके शिवकुमार को सीएम बनाने की फिर उठी मांग

सोमवार को ANI से बात करते हुए, इकबाल हुसैन ने कांग्रेस MLC यतींद्र सिद्धारमैया की उनके पिता और CM सिद्धारमैया के पक्ष में बयान देने के लिए आलोचना की,

इकबाल हुसैन ने कहा, ‘हमने यह हाईकमान पर छोड़ दिया है। 80-90 MLA ने हाईकमान से DK शिवकुमार को (CM पद के लिए) मौका देने की रिक्वेस्ट की है।

हम एक डिसिप्लिन्ड पार्टी हैं, और हमें ठीक से पेश आना होगा। हमें यह पसंद नहीं है कि वह (यतींद्र सिद्धारमैया) बार-बार अपने पिता के पक्ष में बोलें और हाईकमान को शर्मिंदा करें। 

हर पिता बेटे से प्यार करता है, और बेटा पिता से, लेकिन पॉलिटिक्स में हमें डिसिप्लिन में काम करना होता है। ऐसे बयानों से दूसरों को भड़काना नहीं चाहिए।’

80-90 MLA डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री चाहते हैं

उन्होंने आगे कहा, ‘हम सभी के दिल में है कि DK शिवकुमार को मौका दिया जाए। हर कोई यही चाहता है, लेकिन हमें बयानों से कोई कन्फ्यूजन नहीं पैदा करना चाहिए, इसलिए सब चुप हैं और कुछ लोग आपस में बोल रहे हैं।

मैं साफ तौर पर खुले दिल से कह रहा हूं जैसा कि मैंने पहले दिन से कहा था कि DK शिवकुमार को इसी कार्यकाल में मौका दिया जाना चाहिए, यह मेरी इच्छा है।’

कांग्रेस MLC चन्नाराज हट्टीहोली ने भी कहा, ‘मैं चाहता हूं कि डीके शिवकुमार इस कार्यकाल में जल्द ही CM बनें।’

यतींद्र सिद्धारमैया ने क्या कहा था?

पिछले हफ्ते, यतींद्र सिद्धारमैया ने कथित तौर पर कहा था कि कांग्रेस हाईकमान ने सिद्धारमैया को पूरे कार्यकाल के लिए CM बने रहने की हरी झंडी दे दी है।

अपने पिता के पक्ष में यतींद्र की बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए, डीके शिवकुमार ने कहा, ‘वह जो कुछ भी कहते हैं, मैं सम्मान के साथ स्वीकार करता हूं। चूंकि उन्होंने ऐसे बात की है जैसे वह हाईकमान हों, तो हमें उन्हें वैसे ही स्वीकार करना चाहिए।’

लीडरशिप पर खींचतान जारी 

कर्नाटक कांग्रेस के अंदर लीडरशिप की खींचतान नवंबर 2025 में शुरू हुई, जब सरकार अपने पांच साल के कार्यकाल के आधे रास्ते पर पहुंच गई। CM सिद्धारमैया और डिप्टी CM डीके शिवकुमार के साथ, होम मिनिस्टर जी परमेश्वर भी टॉप पोस्ट की दौड़ में हैं।

Back to top button