छत्तीसगढ़दुर्ग

सिद्धी विनायक मंदिर में महोत्सव का शुभारंभ आज से…

श्री सिद्धी विनायक मंदिर, इंदिरा मार्केट दुर्ग में 20वां वार्षिक महोत्सव 25 व 26 फरवरी को मनाया जा रहा है। इसके लिए मंदिर को आकर्षक रौशनी और फूलों से सजाया गया है।

यहां दक्षिण भारत से आए पंडितों द्वारा विधि-विधान से अनुष्ठान पूरा कराया जाएगा। बुधवार को शाम के प्रथम काल में यज्ञ शाला पूजन, 108 कलश पूजन, महापूर्णावती और प्रसादी वितरण होगा।

वहीं 26 फरवरी को सुबह 7 बजे से विभिन्न अनुष्ठान कराए जाएंगे। इसमें नदी तीर्थ पूजन, महासंकल्प, महागणपति हवन, अभिषेक आरती और शाम को महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।

Back to top button