छत्तीसगढ़

स्कूल में छात्राओं को रोजगार के अवसरों के बारे में दी गई जानकारी…

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय धनोरा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी का सम्मान देश का अभिमान, विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि अधिवक्ता पूजा मोंगरी ने छात्राओं को स्वतंत्रता एवं स्वच्छंदता में अंतर स्पष्ट करते हुए मर्यादा में रहने की सलाह दी, जिससे कानून का पालन किया जा सके।

लैंडस्केप आर्किटेक्ट स्वाति दीक्षित ने कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी। दोनों ही वक्ताओं ने प्राध्यापकों, विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर सरलता से देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया।

सरपंच रुलेश्वरी बंजारे ने छात्राओं को आगे आकर क्रियाशील रहने कहा, जिससे भविष्य में उनको किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

कार्यक्रम की अध्यक्ष व प्रभारी प्राचार्य विकास पंचाक्षरी ने विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा दी गई जानकारी पर अमल करने को कहा।

प्राध्यापक विश्वनाथ ताम्रकार ने वर्तमान में घटित घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए समाज में नारियों पर हो रहे अत्याचार पर चिंता जताई। स्वागत भाषण कार्यक्रम की संयोजक कल्पना पांडेय शुक्ला ने दिया।

Back to top button