स्टेशन पर 13.50 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार…

रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक युवक से करीब 13.50 किग्रा गांजा जब्त किया है। पुलिस ने स्टोर पारा स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे से आरोपी को पकड़ा। बैग की तलाशी लेने पर 7 पैकेटों में मादक पदार्थ भरा मिला।
आरोपी गांजा को गुजरात ले जाने की तैयार कर रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
आरपीएफ पुलिस ने बताया, मुखबीर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के स्टोर पारा इलाके में एक युवक संदिग्ध स्थिति में रेलवे ब्रिज के नीचे बैठा है, उसके पास मादक पदार्थ हो सकते है।
सूचना मिलने पर थाने से एक टीम ने घेराबंदी करके युवक को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम हाडा वनराज साबजी भाई (21 वर्ष ) निवासी राजकोट, गुजरात बताया।
वह गांजा को गुजरात ले जाने की फिराक में था। टीम ने उसके पास रखे बैग की तलाशी ली, जिसमें 7 पैकेट गांजा मिला। इन पैकेटों का वजन किया गया तो कुल 13.504 किलो गांजा निकला, जिसकी मार्केट कीमत करीब 6 लाख 75 हजार 200 रुपए आंकी गई है।
आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी और जब्त गांजे को शासकीय रेलवे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी हाडा वनराज साबजी भाई को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत गिरफ्तार किया गया।





