
नगर पालिक निगम दुर्ग में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से 31 मार्च तक विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया है।
नगर निगम द्वारा इन शिविरों का आयोजन स्वच्छता दीदियों के कार्यस्थल के समीप ही किया जाएगा, ताकि उन्हें सुविधाजनक तरीके से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श, उपचार और निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया जाएगा। साथ ही आवश्यकतानुसार विभिन्न जांचें भी की जाएंगी, जिनमें प्रमुख रूप से ब्लड टेस्ट, थायरॉइड टेस्ट, बीपी, शुगर टेस्ट, यूरिन टेस्ट, यूरिक एसिड, एलडीएच, कोलेस्ट्रॉल सहित अन्य जांचें शामिल हैं।
नगर निगम क्षेत्र में कार्यरत सभी महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के िलए इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही प्रतिदिन की रिपोर्ट राज्य शहरी विकास अभिकरण को भेजी जाएगी।
अफसरों ने बताया िक उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा 14 मार्च से प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में स्वच्छता दीदियों और अमृत मित्रों के स्वास्थ्य परीक्षण के िलए विशेष शिविर आयोजित किए जाने की घोषणा की गई है। इस दौरान अलग-अलग प्रकार की जांच भी की जाएगी।





