दुर्ग

40 करोड़ की लागत से मिनीमाता चौक से ठगड़ा बांध तक बनेगी फोरलेन सड़क…

दुर्ग शहर में दूसरा फोरलेन बनाने दुर्ग के जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के लोगों की उपस्थिति में मंत्री गजेंद्र यादव ने भूमिपूजन िकया।

उन्होंने बताया कि 4073.10 लाख रुपए यानि 40 करोड़ रुपए की लागत से मिनीमाता चौक से महाराजा चौक होते हुए जेल तिराहा ठगड़ा डेम तक लगभग 4.75 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क और साथ ही भविष्य और भी विकास कार्य को देखते हुए यूटिलिटी शिफ्टिंग (बिजली खम्भे, पेयजल पाइपलाइन को व्यवस्थित किया जाएगा ताकी भविष्य में विकास कार्य में बाधा न आए) का कार्य भी किया जाएगा।

इस सड़क के बन जाने से शहर की बड़ी आबादी को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। लोगों को सुरक्षित, सुगम और तेज आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। यह सड़क दुर्ग शहर के यातायात तंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

आगे गजेंद्र ने कहा कि सबके साथ, सबका विकास के संकल्प को साकार करते हुए डबल इंजन की सरकार में दुर्ग की सड़क को और सुगम बनाने की दिशा में जनसमूह के बीच भूमिपूजन किया गया।

Back to top button