
जनता की रिपोर्ट | कांकेर
10 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल के 33वें दिन एनएचएम कर्मचारी संघ के 18 कर्मचारियों ने अनशन शुरू कर दिया। अनशन में प्रदर्शनकारी लगातार 24 घंटे भूखे रहते हैं। इस दौरान वे सिर्फ जल पीते हैं।
एनएचएम कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल 18 अगस्त से शुरू हुई है। नियमितीकरण व ग्रेड पे निर्धारण प्रमुख मांग है। संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल में हर दिन अलग-अलग रणनीति बनाकर आंदोलन कर रहा है। 19 सितंबर को संघ से जुड़े 18 कर्मचारियों ने 24 घंटे का अनशन शुरू किया। इनमें जिला अध्यक्ष दीपक वर्मा सहित अनीश खान, लेखनपुरी गोस्वामी, पूर्णिमा यादव, फुलेश्वरी नेताम, उषा बघेल, रामेश्वरी कुलदीप, त्रिवेणी साहू, सुखबाई जैन, मंजु जैन, लता नेताम, राजकुमारी पचबिए, रंजीता साहू, भारती साहू, मीना नेताम, पूर्णिमा कावड़े, रंभा सार्वा शामिल हैं। संघ ने अपनी मांगों को धरना स्थल में जमकर नारेबाजी की। अनशन कर रहे कर्मचारियों ने कहा इतने दिन से हड़ताल कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी मांग पूरा करने ध्यान नहीं दे रही है। जिला अध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा संघ की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है।





