भव्य और आत्मीयता पुर्ण स्वागत समारोह* उदय प्रेरणा धाबर्डे दंपति ने इस अवसर पर झिरिया पारा में एक लाइब्रेरी* आरंभ की।

आज झिरिया पारा रुआबांधा बस्ती में प्रमोशन होकर सीएमओ बनने तथा नेशनल अवार्ड मिलने पर बस्ती के लोगों ने स्वागत समारोह का आयोजन किया। तथागत भगवान गौतम बुद्ध और डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के सामने दीपक प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया । त्रिशरण और पंचशील वंदना का सामूहिक वाचन किया गया।
*उदय प्रेरणा धाबर्डे दंपति ने इस अवसर पर झिरिया पारा में एक लाइब्रेरी* आरंभ की।जिसमें भारतीय संविधान, के साथ अनेक धार्मिक,साहित्यिक और स्वास्थ्य से जुड़ी कई किताबें हैं, इसको पढ़कर यहां के समाज की मानसिक स्वास्थ्य और ज्ञान में वृद्धि होगी। इस प्रकार *शारीरिक स्वास्थ्य में वृद्धि के लिए बैडमिंटन कोर्ट तथा उसके सभी उपकरण दान में दिए गए ।साथ ही छोटे बच्चों के लिए क्रिकेट* खेलने के सभी चीजें दी गई ,जिससे युवा और बच्चे डॉक्टर अंबेडकर सामुदायिक भवन में आने को उत्साहित है।
*नए जमाने की टेक्नोलॉजी सीखने के लिए एक लैपटॉप भी दान में दिया गया जिससे विद्यार्थी कंप्यूटर शिक्षा में अग्रणी रहेंगे*।
झिरिया पारा बौद्ध समाज के मानसिक शारीरिक ,शैक्षणिक और सामाजिक विकास की दिशा की एक नई शुरुआत होगी।इस अवसर पर पूर्व पार्षद राजेंद्र रजक जी, झिरिया पारा बौद्ध समाज की अध्यक्षा सुहासिनी चौहान के साथ बस्ती के अनेक लोग उपस्थित थे।





