छत्तीसगढ़भिलाई

भिलाई में स्वदेशी उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए मेला आयोजित किया जाएगा…

स्वदेशी जागरण फाउंडेशन की इकाई, भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा भिलाई में पहली बार स्वदेशी मेले का आयोजन 13 से 19 मार्च तक जयंती स्टेडियम के सामने मैदान में किया जा रहा है।

इसका उद्देश्य स्थानीय उत्पादों, कुटीर उद्योगों एवं स्वदेशी उद्यमों को प्रोत्साहन देना और आमजन को आत्मनिर्भर भारत की भावना से जोड़ना है।

मेले में 22 राज्यों के स्वदेशी उत्पाद, हस्तशिल्प सामग्री, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, जैविक उत्पाद, पारंपरिक खान-पान एवं स्थानीय उद्यमियों के स्टॉल लगेंगे।

मेले का मुख्य उद्देश्य वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत स्वावलंबी भारत की संकल्पना को साकार करना है। आयोजन की तैयारी को लेकर शनिवार को पंजाबी पैलेस सेक्टर 5 में बैठक रखी गई।

बतौर मुख्य अतिथि छग राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा उपस्थित हुए। साथ ही स्वदेशी मेला प्रांत प्रमुख अमर बंसल, भारतीय विपणन विकास केंद्र प्रबंधक एवं प्रांत संपर्क प्रमुख सुब्रत चाकी, प्रान्त प्रमुख संघर्ष वाहिनी दिनेश पाटिल, जीआर जगत, छग चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन व व्यापारी उपस्थित रहे।

बैठक में अजय भसीन को स्वदेशी मेला का संयोजक नियुक्त किया गया। सहसंयोजक के रूप में भोजराज सिन्हा, सरोजनी पाणिग्रही जी का नाम घोषित किया गया।

स्वागत समिति अध्यक्ष दिनकर बासोतिया नियुक्त किए गए। यह जानकारी शंकर सचदेव ने दी।

Back to top button