
जनता की रिपोर्ट | दुर्ग
थाना कुम्हारी जिला दुर्ग अंतर्गत आज सूचना पर प्रातः महाराष्ट्र पासिंग दो स्कॉर्पियो वाहन से 6 करोड़ 60 लाख रुपए बरामद हुए हैं। इस रकम के साथ चार व्यक्ति सवार थे।
मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। दोनों गाड़ियों में कुल 4 व्यक्ति सवार थे। पुलिस ने सारे पैसे बरामद कर लिए है। पैसे गिनने के लिए मशीन लगाई गई थी। युवकों से भी पूछताछ जारी है। फिलहाल कैश किसका है और कहां ले जाया जा रहा था, इस बारे में कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।
रकम बरामदगी की सूचना आयकर विभाग को अग्रिम कार्यवाही हेतु दे दी गई है ।





