800 पदों पर पदोन्नति का प्रतिशत 25% से बढ़ाकर 50% किया जाएगा, सीईओ का ग्रेड-पे 5400 करने का प्रस्ताव पारित…

राज्य ग्रामीण विकास सेवा संघ की बैठक हुई। इस दौरान विभिन्न एजेंडों पर विस्तार से चर्चा कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि जनपद स्तर पर डिप्टी कलेक्टर के स्थान पर एसीजीओ अधिकारियों को ही सीईओ का प्रभार और वित्तीय अधिकार दिए जाएं तथा पद रिक्त न रखे जाएं।
जिला पंचायत के पदों को ज्वाइंट कमिश्नर (पंचायत) से भरे जाने पर सहमति बनी। सीईओ पद के ग्रेड-पे को 5400 किए जाने के िलए फाइल को पुनः आगे बढ़ाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
इसके अलावा 800 पदों पर पदोन्नति का प्रतिशत 25% से बढ़ाकर 50% करने का निर्णय लिया गया। एपीओ पदस्थापना और पदोन्नति को लेकर स्पष्ट किया गया कि उनका स्थानांतरण जनपद स्तर पर न किया जाए। साथ ही सीईओ और एपीओ पदों के विलय/मर्जर का सर्वसम्मति से विरोध किया गया।
बैठक में संघ के पदाधिकारियों का निर्वाचन भी हुआ, जिसमें सभी पदों पर निर्विरोध चयन किया गया। अध्यक्ष पद पर राजकुमार खूंटे (संयुक्त आयुक्त) निर्वाचित हुए।
उपाध्यक्ष पद पर महेश पटेल (उपयुक्त), नवीन कुमार (सीईओ) और वेणु सुखदेवे (डीईडी) चुने गए। सचिव और मीडिया प्रभारी के रूप में रुपेश कुमार पांडे (सीईओ) का चयन हुआ। कोषाध्यक्ष पद पर दीपक ठाकुर नियुक्त हुए।
संयोजक पद की जिम्मेदारी हिमांशु गुप्ता को दी गई। संगठन-सचिव के रूप में योगेन्द्र चन्द्राकर (एडीईओ) और सहसचिव श्वेता यादव (डीईओ) चुने गए।





