Uncategorized

प्राण घातक हमले का आरोपी गिरफ्‌तार* *पुराना विवाद को लेकर था आपसी रंजिश

धारदार हथियार से किया था हमला

*दिनांक 14.07.2025 को जरिये फोन से हुसैन मोहम्मद निवासी* झींठ के द्वारा डॉयल *112 में कॉल कर सूचना दिया कि इसका लड़का इकबाल मोहम्मद जो अपनी पान दुकान में बैठा था* तभी उसके भाई का लड़का *अनीस उर्फ हनीफ मोहम्मद अपनी मोटरसायकल से आया जो इकबाल से अपनी पत्नि के साथ 01 साल पूर्व विवाद हुआ था जिससे आरोपी की पत्नि घर छोड़कर चली गई थी आहत इकबाल मोहम्मद द्वारा आरोपी की पत्नि को आरोपी* के पिता से फोन पर बात कराया था इसी बात को लेकर नाराज होकर *इकबाल को जान से मारने की फिराक में था। आरोपी अनीस उर्फ हनीफ मोहम्मद इकबाल को देखकर गाली-गुप्तार* करने लगा । मना करने पर *तलवारनुमा हथियार से पीछे से सिर पर हमला कर जान से मारने की नियत से कई बार वार किया* , *इकबाल वहीं बेहोश हो गया जिसे सीएचसी झींठ में भर्ती कराया* गया । झींठ से मेकाहारा रायपुर रिफर किया गया, *घटना उपरांत थाना अमलेश्वर में अपराध क्रमांक 77/2025 धारा 109 बी.एन.एस.* कायम कर घटना की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा *तत्‌काल आरोपी पकड़ने टीम गठित कर घटनास्थल* झीठ में कैंप लगाया गया। आरोपी का *लोकेशन पता करने पर आरोपी बार-बार अपना लोकेशन बदल रहा था। आरोपी का करंट लोकेशन खरोरा रायपुर पता चलने से प्र०आर० 86 मनीष कुमार तिवारी एवं आर0 429 राकेश राजपुत को अंतिम लोकेशन पर रवाना किया गया । आरोपी को अपनी पत्नि से मिलने की सूचना पर रायपुरा चौक रायपुर में घेराबंदी* कर पकड़ लिया गया ।

कार्यवाही दौरान थाना प्रभारी अगलेष्वर उनि रामनारायण सिंह ध्रुव, हमराह स्टाफ, सउनि मानसिंह सोनवानी, प्र०आर० 86 मनीष कुमार तिवारी, आर० अजय सिंह क्रमांक 1427, आर0 429 राकेश राजपुत, आर० कुलेश्वर साहू क्रमांक 1237, आर0 गौकरण बघेल कमांक 1705, आर0 चितरंजन देवांगन क्रमांक 107, आर0 दुष्यंत लहरे कमांक 967 थाना उतई, आर० रमेश पांडेय क्रमांक 1085, आर० धीरेन्द्र यादव क्रमांक 421 की विषेष भूमिका रही।

आरोपीः- *अनीस उर्फ हनीफ मोहम्मद उम्र 37 साल निवासी ग्राम झींठ थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग*

Back to top button