Uncategorized

सावन मास में हरियाली पर्व पर “एक पेड़ मां के नाम”के तहत सक्रिय युवा यादव बंधु भिलाई नगर द्वारा ग्राम डुंडेरा में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

भिलाई क्षेत्र के सक्रिय युवा यादव साथियों द्वारा छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण पर्व हरेली पर्वजो किसानों की बुवाई आरंभ के उपलक्ष्य में मनाया जाता है इसी तारतम्य में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन डुंडेरा नर्सरी में किया गया जहां फलदार और छायादार 20 पौधे का रोपण कर जाली लगाकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किया गया

 

साथ ही शासन की महती योजना “एक पेड़ मां के नाम” में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई

 

युवा यादव साथियों ने पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया एवं ग्रीनहाउस प्रभाव ओजोन परत की क्षति तथा भूताप को कम करने पर्यावरणीय सुरक्षा का संदेश दिया

उक्त अवसर पर अंचल के प्रकृति प्रेमी डुंडेरा निवासी पत्रकार श्रीरोमशंकर यादव जी अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कर समस्त यादव बंधुओं को पर्यावरण संतुलन में उनके योगदान की सराहना की

 

इस शुभ अवसर पर श्री रोमशंकर यादव, सत्येंद्र यादव बिरेन्द्र यदु ,श्री राजू यादव, आशीष यादव,शिव यादव, दीपक यादव, सूर्यकांत यादव प्रवीण यादव, भुनेश, विजय यादव, प्रेम नारायण जी, एवं भुनेश कुमार की सक्रिय सहभागीता रही

Back to top button