दुर्ग पुलिस की ऑपरेशन विश्वास अभियान को मिली सफलता।* *नशे के खिलाफ थाना उतई पुलिस की सख्त कार्यवाही।* *आरोपी द्वारा अवैध रूप से धन अर्जन करने के लिए किया जा रहा था अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री।* *आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा को किया गया जप्त।*
अवैध मादक पदार्थ के परिवहन एवं विक्रय पर दुर्ग पुलिस की लगातार जारी रहेगी कार्यवाही।*

दुर्ग पुलिस व्दारा अवैध रूप से मादक पदार्थ की बिक्री एवं परिवहन करने वाले आरोपियों पर अंकुश लगाकर नशे के खिलाफ मुहिम में ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत थाना उतई पुलिस द्वारा गांजा बिक्री करने वाले के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किया गया। *दिनांक 05/08/2025 को मूखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जोरा तराई बीएससी प्लांट जाने के रास्ता नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति जो काला रंग का फुल शर्ट एवं कला रंग का जींस पहना है अपने पास अवैध मादक पदार्थ गांजा रख कर विक्रय करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर ग्राम जोरातराई प्लांट जाने के रास्ता नहर पुलिया पास रोड पर घेराबंदी कर संदेही व्यक्ति को पकड़ा गया गवाहो के समक्ष उक्त व्यक्ति का नाम पूछने पर अपना नाम संतोष महिलांगे बताया गया, उक्त व्यक्ति की तलाशी लिए जाने पर एक प्लास्टिक पॉलीथिन में मादक प्रदार्थ गांजा बरामद किया गया। आरोपी को अवैध मादक पदार्थ गांजा रखने के संबंध में नोटिस दिया गया जिसके द्वारा कोई दस्तावेज नहीं होना लिखित में जानकारी दिए जाने पर आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत आवश्यक कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।* उक्त कार्यवाही में थाना उतई के उपनिरीक्षक प्रमोद सिंन्हा, आरक्षक राजीव दुबे, लक्ष्मी नारायण शुक्ला, दिलीप सिदार, गिरधारी मांडवी, टिकेंद्र साहू तथा एसीसीयू टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही।
अपराध क्रमांक – 304/2025 धारा – 20(ख) NDPS एक्ट
*नाम आरोपी -*
संतोष महिलांगे पिता स्वर्गीय मोहनलाल महिलांगे उम्र 43 वर्ष पता शंकर नगर, गौरा चौक, जोरातराई थाना उतई जिला दुर्ग (छ.ग.)
जप्त संपत्ति मात्रा – 1.110 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 11000 रूपए





