Uncategorized

दुर्ग की शिवनाथ नदी में हादसा: दोस्तों संग घूमने गए युवक की पैर फिसलने से डूबकर मौत, 16 घंटे बाद मिला शव..

जनता की रिपोर्ट :-दुर्ग जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। अहिवारा क्षेत्र स्थित शिवनाथ नदी में पैर फिसलने से एक युवक तेज बहाव में बह गया और उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय दविंदर सिंह रंधावा अपने तीन दोस्तों के साथ नदी किनारे घूमने गया था। दुर्ग-धमधा मुख्य मार्ग पर बने छोटे पुल पर खड़े होकर बातचीत करते समय उसका पैर फिसल गया और वह नीचे 20 फीट गहरे पानी में जा गिरा।

दविंदर अहिवारा वार्ड क्रमांक 11, गुरुद्वारा के पीछे का रहने वाला था। दोस्तों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शाम 7 बजे एसडीआरएफ को खबर दी गई और रात 8 बजे टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा और तेज धारा के कारण रेस्क्यू नहीं हो सका।

सोमवार सुबह एसडीओपी अलेक्जेंडर कीरो की निगरानी में एसडीआरएफ की 15 सदस्यीय टीम ने तलाश शुरू की। करीब 10 बजे युवक का शव नदी से बरामद किया गया।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है ।

Back to top button